फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर के बाहर खेल रहे बच्चे के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित डिफेंस एंक्लेव में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को अगवा करने का प्रयास किया गया। बच्चे के शोर मचाने पर स्कूटी सवार तीन युवक मौके से भाग गए। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी में रविवार देर शाम एक चिकित्सक का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और बच्चे को अपने पास बुलाने लगे। बच्चा उनके इरादे भांपकर भागने लगा तो तीनों युवक भी उसके पीछे बढ़े। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग बाहर निकलने लगे, जिसके बाद तीनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें