फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खरखाली गांधी गंगा घाट पर मेले में पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
खरखाली गांधी गंगा घाट पर मेले मे तंबुओं का नजारा। (परीक्षितगढ)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर खरखाली गांधी गंगा घाट पर मेले में युवाओं की टोलियों ने जमकर मस्ती की। श्रद्धालुओं ने भी गंगा मां में डुबकी लगाई। गंगा किनारे का नजारा तंबुओं के शहर में नजर आया। मोक्षदायनी मां गंगा में श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीप व पिंडदान किया। गंगा स्नान मेला सनातन धर्म की आस्था का प्रतीक है। गंगा मां सबके दुखों को हर लेती हैं। महिलाओं के स्नान के लिए अलग घाट की व्यवस्था की गई। मेले में काफी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गंगा मां में स्नान कर धर्म लाभ उठाया। श्रद्धालु मोबाइल फोन से पानी के अंदर सेल्फी लेते नजर आए। सेल्फी लेने के लिए महिलाओं व बच्चों में उत्साह बना था। सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। इसमें श्रद्धालु दवाइयां लेने पहुंचे। एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। मेला पूरे शबाब पर पहुंच चुका है। फास्ट फूड की दुकानों पर स्वच्छता व खाने के बाद पत्तल के लिए डस्टबिन नजर नहीं आए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेले में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। गंगा की रेती में महिलाओं के लिए अलग से खरीदारी के लिए मीना बाजार बनाया गया है। इसमें पुरुषों की एंट्री बंद है। महिलाएं मेले में अपनी जरूरत की चीजें खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें