फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Tue, 04 Nov 2025 06:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरुकता विषय पर मैथना इंद्रसिंह गांव में आयोजन हुआ। शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवकों ने गांव में रैली निकाली और ग्रामीणों को नशा मुक्ति, सेहतमंद रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर घर-घर जाकर पुरुषों, महिलाओं को स्वस्थ भोजन करने की जानकारी दी। गांव की आशा के साथ स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छ जीवनशैली, मासिक धर्म आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को नशा मुक्त और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बुद्ध्यश गौतम, डॉ. निधि सिंह, प्रधान धर्मपाल सिंह, मानस, अनुकृति, सचिन, उत्कर्ष, आदिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें