फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हरे कृष्णा-हरे राम...गाकर झूमते रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्काॅन हरे कृष्ण केंद्र शास्त्रीनगर की ओर से श्रीकृष्ण एवं बलराम जी की शोभायात्रा जिमखाना मैदान से निकाली गई। यात्रा जिमखाना से आरंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर शास्त्रीनगर पहुंची। विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम, राम-राम हरे-हरे...गूंजता रहा। इस दौरान क्रेन से भगवान को 56 भोग लगाया गया। वहीं, 108 थालियों से महाआरती की गई। शहर में विभिन्न स्थानों पर रंगोली सजाई गई।
विज्ञापन

विग्रहों की अर्चना के साथ यात्रा आरंभ हुई। बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंद्रा चौक, सूरजकुंड, हंस चौराहा, गांधी आश्रम पर यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। भगवान का सुंदर फूल बंगला सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते चले। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए कृष्ण की भक्ति से सराबोर होकर झूमते नजर आए। रंगोली मंडप के पास और सेंट्रल मार्केट में भी प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा में जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। यात्रा संयोजक अमन साहू और संरक्षक संकल्प सिंघल रहे। इस अवसर पर गौरव मेंहदी रत्ता, नवीन गर्ग, जितेंद्र मणि, डॉ. दिनेश अग्रवाल, कुसुम शर्मा, विपुल सिंघल, डॉ. प्रवेश बंसल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें