फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: शांकभरी सिद्धपीठ में चैत्र नवरात्र की चतुर्दशी पर्व पर जयकारों से गूंजा मा भगवती का प्रांगण

Sun, 09 Oct 2022 10:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

शांकभरी सिद्धपीठ चैत्र नवरात्र की चतुर्दशी पर्व पर भी मां का गंगनभेदी जयकारों से दिन भर गूंजता रहा।
विज्ञापन
Sakumbhri devi - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को मां भगवती के दरबार में श्रद्धालुओं ने घंटो लंबी कतार में लगकर जगदजननी मां जगदम्बा के दर्शन कर मन्नते मांगी और प्रशाद चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


शिवालिक पहाड़ियों के मध्य स्तिथ सिद्धपीठ में दिल्ली,उत्तरांचल,मु0नगर,हरियाणा,हिमाचल प्रदेश एवं अन्य दूरदराज के राज्यो से श्रद्धालुओ की भारी भीड़ पहुँच रही है। भूरादेव से मां के मंदिर तक पैदल जाने वाले भक्तो की भीड़ देखकर सारा वातावरण भक्तिमय हो रहा है।

चारो और श्रद्धा एवम आस्था का ऐसा माहौल बना है कि जिसको देखकर हर कोई अभीभूत हो रहा है।

भूरादेव मंदिर पर भी सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी।इसके अलावा भक्त भक्ति के वाहक शंकराचार्य आश्रम में भैरव तंत्राचार्य संत सहजानंद ब्रह्मचारी जी से भी आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


मेले में श्रद्धालुओ द्वारा धर्मशालाओं में भंडारों के आयोजन किए गए थे।वही नागलमाफी में शांकभरी सेवा समिति एवम अन्य स्वयंसेवी संघटनो द्वारा भी निशुल्क भंडारों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें