बिजनौर जिले के नहटौर के मैन बाजार के मोहल्ला शेखान में शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सिलेंडर फटने से मकान की छत भी गिर गई। घर में बनी दुकान में भी आग लग गई। जूते की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया।
मैन बाजार के मोहल्ला शेखान में स्थित शमशाद अहमद का मकान है। बताया जाता है कि रविवार की रात करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग सिलेंडर तक पहुंच गई। सिलेंडर फटने से छत भी गिर गई। घर में दुकान बनी हुई है।
जिसमें शाहिद अंसारी ने जूते-चप्पल की दुकान कर रखी है। आग घर से दुकान में भी पहुंच गई। दुकान में रखा सामान जल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।