फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर कमाया पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर कमाया पुण्य
विज्ञापन

हस्तिनापुर। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने मखदूमपुर, फतेहपुर प्रेम गंगा घाट पर स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान किए। सुबह से शाम तक श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या माघ माह की कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को कहा जाता है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गंगा घाटों पर दूर दराज से हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए खादर क्षेत्र के घाटों पर पहुंचे। सुबह से ही मखदूमपुर गंगा घाट, भीमकुंड गंगा पुल और फतेहपुर प्रेम गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। क्षेत्र के गांव तारापुर के सागर गिरी महाराज ने बताया कि मान्यता है कि मन को शांत रखने के लिए इस अमावस्या के दिन मौन रहा जाता है। स्नान और गंगा पूजन के बाद दान किया जाता है। माघ महीने की अमावस्या पर गंगा स्नान करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या ध्यान, तप, साधना और आस्था का सबसे बड़ा पर्व है। मौन व्रत कर साधना करने वाला ही मुनि बनता है। इस दिन मौन व्रत रखकर शिव एवं विष्णु की साधना करने से कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। मौनी अमावस्या संयम में रहना भी सिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें