फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत की सूचना मिलते ही बेटे का हुआ ब्रेन हेमरेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की मौत की सूचना मिलते ही बेटे का हुआ ब्रेन हेमरेज
विज्ञापन

मवाना। गांव खेड़की जदीद में बुधवार रात पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद बेटे को ब्रेन हेमरेज हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दो मौत होने से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। बृहस्पतिवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजपाल सिंह धनगस (70), शहीद चंद्रभान स्मारक समिति के अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष होने के साथ कई शैक्षिक संस्थाओं से जुड़े हुए थे। वह मवाना में रहते थे, जबकि उनके पिता भोपाल सिंह धनगस(101) खेड़की जदीद में रहते थे। बुधवार रात भोपाल सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना ब्रजपाल सिंह को दी। कुछ देर ही उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया। लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया। इसके बाद उनका शव गांव लाया गया। बृहस्पतिवार को पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी
सूचना पर पहुंचे विधायक दिनेश खटीक, एसडीएम कमलेश गोयल, तहसीलदार अजय उपाध्याय, उप निबंधक शांति भूषण चौबे, डॉ. असलम एडवोकेट, यूसुफ कुरैशी, चेयरमैन अयूब कालिया ने ब्रजपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा शहीद चंद्रभान स्मारक समिति की शोक सभा नरेंद्र रस्तोगी एडवोकेट की अध्यक्षता एवं सचिव गजेंद्र पाल सिंह एडवोकेट के संचालन में आयोजित की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रह्म सिंह नागर एडवोकेट, रामकिशन यादव एडवोकेट, सचिव गजेंद्र पाल सिंह चौहान एडवोकेट उपस्थित रहे। वहीं मवाना सिविल बार एसोसिएशन एवं मवाना बार एसोसिएशन की एक शोकसभा हेमंत गुप्ता की अध्यक्षता एवं अशोक नागर के संचालन में हुई। जिसमें उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया। शमसुद्दीन एडवोकेट, वीरेंद्र कुमार एडवोकेट, बिजेंद्र गुर्जर आदि मौजूद थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही तहसील के समस्त अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखक आदि कार्य से विरत हो गए। इसके बाद उन्होंने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें