फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए सरकार बनने पर होगा विकास: डॉ. संजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। देदवा गांव में राजकुमार के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. संजीव चिरोड़ी ने की। संचालन नवीन राना ने किया। इस दौरान कई लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. संजीव चिरोड़ी ने कहा कि सपा सरकार में युवाओं को रोजगार, छात्रों को लैपटॉप, छात्राओं को साइकिल, सरकारी नौकरियां, एक्सप्रेसवे निर्माण और वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजनाएं संचालित की गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार विकास और भाईचारे के बजाय जाति-धर्म की राजनीति कर रही है। युवा बेरोजगार हैं और किसान फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने से परेशान हैं। पिछड़ा जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयपाल कश्यप ने कहा कि दलित और पिछड़े वर्ग के लोग एकजुट होकर पीडीए की सरकार बनाएंगे। बैठक में जोगेंद्र सिंह, राजकुमार, कौशल, फातिमा, रमेश, शिवकुमार को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। इस दौरान निरंजन, कमल गिरी, वीर सिंह, सुमन, अफसाना, धनराज, हुकम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें