मवाना । सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड परिसर में आयोजित 10 दिवसीय समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। मेले के दौरान कुल 134 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिन पर अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया। 28 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान कर दिया। बाकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि सभी शेष आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी तरीके से शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आगामी पेराई सत्र में किसी भी किसान को परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद