पीड़ित महिला ने बताया कि पति दवाई लेने के लिए घर से बाहर गए थे, उसी समय देवर जबरन घर में घुस गया और डरा धमका कर बदतमीजी करने लगा। फिर बंदूक दिखाकर जबरन बलात्कार किया और धमकी देकर फरार हो गया।
घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। भोपा थाना क्षेत्र में देवर ने बंदूक से गोली मारने की धमकी देते हुए डरा धमका कर भाभी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। कुछ ग्रामीणों ने मामला झूठ बताते हुए थाने पर हंगामा करते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच पड़ताल करने की मांग की। पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना क्षेत्र एक गांव निवासी ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह गांव में ही एक डॉक्टर के यहां दवाई लेने के लिए गया था। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को अकेली देखकर उसका छोटा भाई उसकी पत्नी के कमरे में घुस आया और उसे बदनीयती से दबोच लिया, जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उसने बंदूक दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर किसी से घटना के बारे में जिक्र किया तो वह पति और पत्नी को जान मार देगा।
पढ़ें : किशोरी को अकेली देख बिगड़ी नीयत, जबरन बलात्कार, पंचायत ने सुनाया अजब फरमान