फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 100 मीटर दौड़ में देव और अनुराधा रहीं प्रथम

Sat, 14 Feb 2026 05:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
प्रतियोगिता में खेल के लिए तैयार खिलाड़ी स्रोत संवाद
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

बालक-बालिका वर्ग की दौड़, लंबी कूद व शॉटपुट स्पर्धाएं हुई
संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं खेलकूद दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में कक्षा 11 के देव कुमार और बालिका वर्ग से कक्षा 11 की अनुराधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय वन अधिकारी हस्तिनापुर रेंज खुशबू उपाध्याय, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. राकेश तिवारी एवं डॉ. जे.के. आर्य, राजकीय इंटर कॉलेज बहरामपुर मेरठ के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, राजकीय हाईस्कूल रठौरा खुर्द के प्रधानाचार्य मुनीश पाल, हाईस्कूल इकवारा के प्रधानाचार्य निर्विकार आनंद तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नीतू सिंह ने खेल प्रतियोगिताओं को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार ने की।200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से कक्षा 10 के हर्ष चंदेल और बालिका वर्ग से हर्ष श्री विजेता रहीं। लंबी कूद में हर्ष श्री एवं विशाल ने बाजी मारी। शॉटपुट बालक वर्ग में हिमांशु शर्मा तथा सब जूनियर बालक वर्ग में बंसीलाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अमित कुमार ने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। खेलकूद दिवस के अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा कॉलेज के मैदान में ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। कार्यक्रम प्रभारी ईशू चौहान एवं सह प्रभारी सोहनवीर रहे। आयोजन में गायत्री, मीनाक्षी तथा ताइक्वांडो प्रशिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

प्रतियोगिता में खेल के लिए तैयार खिलाड़ी स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें