फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हारा हूं बाबा बस तुम पर है भरोसा...भजन पर झूमे

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेल चुंगी रामलीला ग्राउंड में हुआ श्री श्याम बालाजी सलोना परिवार का वार्षिक उत्सव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री श्याम बालाजी सलोना परिवार की ओर से जेल चुंगी रामलीला ग्राउंड में चतुर्थ वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। पंडित वीरेंद्र प्रसाद शास्त्री ने नवग्रह पूजन किया। इसमें पंकज जौली और अतुल ने भी भाग लिया। आदित्य अग्रवाल ने बाबा श्याम की ज्योत प्रज्ज्वलित की। वहीं धसमाना परिवार ने हनुमान जी का पूजन किया।
भजन गायक प्रिया प्राची ठाकुर ने हारा हूं बाबा बस तुम पर है भरोसा...भजन से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मन्नू पंजाबी और गुरुग्राम से आए शुभम ठाकरान ने भी बाबा श्याम के भजनों से समां बांधा। फागुन महोत्सव के गीतों के साथ श्याम प्रेमियों ने फूलों की होली खेली। खाटू श्याम बाबा का फूलों से भव्य शृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार ने बाबा श्याम की मोर छड़ी की सेवा दी। किशन गर्ग ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। आरती के बाद छप्पन भोग का वितरण किया गया। इस अवसर पर राहुल रावल, अरुण शर्मा, पंकज जोली, डीडी शर्मा, अजय शर्मा, विक्रम रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें