फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्युत संविदाकर्मियों का मांगा जा रहा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। विद्युत विभाग के संविदाकर्मियों को नवगठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) में शामिल कराने को ब्योरा जुटाया जा रहा है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन मोहम्मद सगीर ने अधीक्षण अभियंता नगर से कुशल (एसएसओ, लाइनमैन) आउटसोर्स कार्मिकों का डाटा संविदा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
यूपी पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंध के निर्देश के बाद अभी तक आईटीआई व आरपीएल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट धारी आउटसोर्स कर्मियों का पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। इनका कोई डाटा भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने अनुबंधित संविदा एजेंसी से पूरा डाटा पोर्टल पर अपलोड कराने को कहा है और इसका सारा ब्यौरा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महामंत्री अमित खारी ने पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक को अनुबंधित कार्मिकों का डाटा अपलोड कराने के लिए प्रत्येक कार्यालय पर नोडल अधिकारी तैनात करने की मांग की है, जिससे समय से पूरा कार्य हो सकें। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन होने से संविदाकर्मियों को बहुत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें