फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आश्वासन पर भी शाही ईदगाह के सामने नहीं बनीं सड़क, समुदाय के लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में शाही ईदगाह रोड पर पिछले एक सप्ताह से सड़क खोदाई और चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। करीब एक सप्ताह पहले सड़क खोदाई के दौरान ईदगाह कमेटी और स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए कार्य रुकवा दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचने पर ईद उल फितर से चार दिन पहले रोड का निर्माण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए थे। वहीं, ईद के चार दिन पहले तक भी सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। इस कारण रास्ते पर आवागमन पूरी तरह बंद है। कमेटी पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए ईद से पहले सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सरधना से ईकड़ी तक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। इस कारण सड़क की खोदाई की जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया के बाद सड़क चौड़ीकरण के लिए ठेकेदार ने ईदगाह के सामने से ही खोदाई शुरू कराई थी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि खोदाई का कार्य सरधना की तरफ से किया गया है। एक सप्ताह पहले जेसीबी ने ईदगाह के सामने सड़क को खोदना शुरू किया तो विरोध हो गया था। पदाधिकारियों ने डीएम, एसडीएम के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। साथ ही ईद के त्योहार के नजदीक होने के कारण रास्ते पर हो रही खोदाई से हो रही समस्या के बारे में बताया।
बताया कि कुछ दिन बाद ईद का त्योहार है। बड़ी संख्या में लोग ईदगाह में नमाज अदा करने आते हैं। ऐसे में खोदी गई सड़क परेशानी का कारण बन जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने ईद से पहले ही सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक सप्ताह बीतने पर भी सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। इससे मुस्लिम समुदाय के लोगों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष मशकूर खान, महासचिव वकार खान आदि ने डीएम व एसएसपी को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों से ईद से पहले सड़क दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें