फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को किया सम्मानित

Mon, 11 May 2026 08:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू के इतिहास विभाग में क्रांति की 170वीं जयंती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू के इतिहास विभाग में सोमवार को 1857 की क्रांति की 170वीं जयंती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आजादी की लड़ाई में अहम योग्दान देने वाले
गांव कुम्हैडा, खिन्दोड़ा, भनेड़ा, सुहाना एवं ग्यासपुर के स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रणवीर राणा उपस्थित रहे। इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्णकांत शर्मा ने 1857 की क्रांति की पृष्ठभूमि और क्रांतिकारियों के दिल्ली कूच पर प्रकाश डाला। प्रो. विघ्नेश कुमार ने क्रांति के दौरान इन गांवों के लोगों पर हुए अत्याचारों का उल्लेख किया। रासना डिग्री कॉलेज के इतिहास विभाग के डॉ. मुदित कुमार ने अपने शोध के आधार पर बताया कि किस प्रकार इन गांवों के क्रांतिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से अंग्रेज अधिकारियों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रणवीर राणा ने ऐसे गुमनाम शूरवीरों के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने इतिहास विभाग और सेवा संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी पहल बताया। इस अवसर पर स्वामी सहजानंद सरस्वती सम्मान से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलदीप कुमार त्यागी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें