फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रेम विवाह करने के बाद दंपती ने मांगी सुरक्षा

Mon, 11 May 2026 08:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की ने अपने परिजनों पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगा एसएसपी से की शिकायत
विज्ञापन

पति और ससुराल वालों को खतरा बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती ने अपने मायके पक्ष पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है, लेकिन परिवार के लोग इस रिश्ते से नाराज हैं।
विवाहिता ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि बालिग और शिक्षित है। उसने 3 मई 2026 को अपने प्रेमी से शहर के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था। इसके बाद 6 मई को दोनों ने विवाह का पंजीकरण भी करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने बताया कि विवाह के बाद वह अपने पति के साथ ससुराल में रह रही है। आरोप है कि उसके पिता, भाई, चाचा, ताऊ समेत कई रिश्तेदार इस विवाह से नाराज हैं और लगातार दंपती को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती का कहना है कि उसे अपने पति और ससुराल पक्ष की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा महसूस हो रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से मांग की है कि विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र के आधार पर उसे, उसके पति और ससुराल पक्ष को सुरक्षा प्रदान की जाए। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें