फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरामुखी गुरमीत राम रहीम : बरनावा आश्रम की गुफा में छिपे हैं राज

Mon, 18 Sep 2017 09:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
डेरामुखी गुरमीत राम रहीम
विज्ञापन
डेरामुखी गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद सवाल और रहस्य बने हैं। सिरसा में गुफा की जांच हुई, लेकिन यूपी के सबसे बड़े डेरे बरनावा आश्रम की गुफा पर अब तक प्रशासन की जांच की सुई नहीं घूमी। यहां आने जाने वालों की मानें तो बरनावा डेरा की गुफा में भी सिरसा की तरह केवल  महिलाओं का ही प्रवेश होता था। गुफा के दरवाजे बंद हैं।   
विज्ञापन


बाबा राम रहीम को कोर्ट ने बलात्कार के केस में 25 अगस्त को दोषी करार दे दिया। 28 अगस्त को उसको सजा सुनाई। वह तभी से सलाखों के पीछे है। जेल में जाने के बाद उसके गुनाहों से पर्दा उठ रहा है। हरियाणा की सिरसा की आलीशान गुफा में पुलिस-प्रशासन ने सर्च आपरेशन चलाया तो कई राज सामने आए। बाबा की बागपत के बरनावा में भी गुफा है। गुफा के बाहर दीवार पर लिखा है कि %केवल बहने’ इसलिए माना जा रहा है कि गुफा में केवल महिलाओं की ही एंट्री थी। हालांकि सेवादारों का कहना है कि यहां पर कोई गुफा नहीं है। रूहानी सत्संग के समय महिला और पुरुष के बैठने के स्थान पर ऐसा लिखा हुआ है।  

पढ़ें : डेरामुखी राम रहीम को लेकर यूपी में अब ये राज भी खुल गया, जांच शुरू...

डेरा पर कर दी पुलिस तैनात  
डेरा में खुराफाती बवाल न कर दे, इसको देखकर अफसर टेंशन में आ गए। शिकायत मिलते ही डेरे पर पुलिस तैनात कर दी। बिनौली थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा इस तरह की शिकायत मिलने पर डेरा पर पुलिस तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें