मवाना।
विद्या भारती द्वारा संचालित मुरलीधर सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर हस्तिनापुर रोड स्थित स्कूल में अभिभाभक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों के विकास पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश रस्तोगी ने की। मुख्य वक्ता एलडी कालेज की प्रधानाचार्य शक्ति साहनी रही। प्रधानाचार्य ने संस्कार पक्ष, बालक के सर्वांगीण विकास, शिशु वाटिका, छात्र दिनचर्या, चरित्र निर्माण, अध्ययन कैसे करें, जीवन में समय सारणी, व आहार-विहार आदि विषयों पर गहनता से विमर्श किया गया। संचालन आचार्य राजकुमार ने किया। मुख्य अभिभावक दीप्ति वत्सल, सुभाष चंद, हरिश शर्मा, शालिनी रस्तोगी, राजपाल सिंह, बिजेेंद्र रस्तोगी व सतीश रस्तोगी ने अपने विचार व्यक्त किए।