फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: डिप्टी सीएम बोले- हार को सामने देख अवसाद में आए अखिलेश, सपा-कांग्रेस पर कसा ये तीखा तंज

Fri, 12 Apr 2024 01:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव सामने हार को देखकर अवसाद में आ गए हैं। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर तीखा तंज कसा है।
विज्ञापन
मेरठ में बोलते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताया। इस दौरान उन्होंने भारत रत्न दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अभी तक चुनाव प्रचार पर नहीं निकल पाए। बोले कि ऐसा संभव प्रतीत होता है कि वह अपनी संभावित हार को देखकर वह घर में बैठे हैं, प्रचार तक को नहीं निकल रहे। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन
Trending Videos

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सोशल मीडिया से भी इंडी गठबंधन गायब हो जाएगा।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन पश्चिम उत्तर प्रदेश की सभी सीटें जीतने जा रहा है और इंडी गठबंधन का पूरी तरह से सफाया होने जा रहा है। प्रदेश में विपक्ष का पूरी तरह से सफाया होने जा रहा है। अखिलेश हार को सामने देखकर अवसाद में आ गए हैं और वह अपने आने से कतराते हैं। अखिलेश ने जितने भी टिकट यादव समाज को दिए हैं, उनमें चार टिकट परिवार के लोगों को ही दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut : नमाज पढ़ने को लेकर हुआ बखेड़ा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई की नौबत आई
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा के परिवार में एकता नहीं है, जिसके कारण चाचा-भतीजे आपस में ही एक-दूसरे को निपटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक चाचा-भतीजे की पार्टी है तो वहीं दूसरी जीजा-साली और दामाद की पार्टी है, जिन्हें जनता ने नकार दिया है। सोशल मीडिया से पहले और दूसरे चरण के प्रचंड जीत के आंकड़े के बाद दोनों पार्टी गायब हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें: Baghpat: ASP ने सपा प्रत्याशी को लगाई फटकार, गले से उतरवाया पार्टी का पटका, नोकझोंक; वायरल हो रहा वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें