फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी अजित सिंह देख रहे मुंगेरीलाल के हसीन सपने: केशव प्रसाद मौर्य

Sat, 27 Oct 2018 09:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा को नेस्तनाबूद करने की बात कहने वाले रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। बीजेपी संगठन के सामने महागठबंधन ठहर नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि अब कोई बाबर मस्जिद नहीं बना सकता। राममंदिर का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, बनेगा मंदिर ही। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे घोषित होने वाली 30 मार्ग ऐसे हैं, जिन्हें अब प्रदेश सरकार गड्ढा मुक्त कराएगी। इनमें मुजफ्फरनगर-शामली रोड भी है। कश्यप समाज की एससी में शामिल करने की मांग पर सरकार गंभीर हैं। इस समाज की मांग जायज है।  

विज्ञापन


शनिवार को मुजफ्फरनगर में शाहपुर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में पत्रकार वार्ता में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसान भाजपा की प्राथमिकताओं में है। किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। बकाया गन्ना मूल्य का हम शीघ्र भुगतान करा रहे हैं। चीनी मिलों में पेराई शुरू होने जा रही है, किसान के समस्त गन्ने की पेराई होगी। प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाया गया है। 20 वर्षों में जहां बड़े गड्ढे थे वहां के लिए विशेष अभियान चलाया है। मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग एनएच घोषित होने के कारण यहां मरम्मत नहीं हो पाई थी। ऐसी प्रदेश में 30 सड़कें हैं, इन सबकी मरम्मत भी अब प्रदेश सरकार ही करा रही है। बीजेपी को नेस्तनाबूद करने के रालोद सुप्रीमो अजित सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। ये लोग महागठबंधन की बात कर रहे हैं हम संगठन की बात कर रहे हैं। हम संगठन को मजबूत करने पर लगे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेताओं के एक साथ आने से कुछ नहीं होता, देश और प्रदेश की जनता मोदी के साथ है। लोकसभा चुनाव में पहले से प्रचंड बहुमत आएगा। कश्यप समाज को एससी में शामिल करने की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस समाज की मांग जायज है। आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े कश्यप समाज को एससी में शामिल करने को लेकर भाजपा और प्रदेश सरकार दोनो गंभीर हैं। राफेल मुद्दे को उन्होंने कांग्रेस का प्रोपोगंडा बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संसार की सबसे ईमानदार सरकार है। बीजेपी के खिलाफ विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। राम मंदिर निर्माण पर मौर्य बोले कि अब कोई बाबर मस्जिद नहीं बना सकता। मामला न्यायालय में है, बनेगा मंदिर ही। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, विधायक उमेश मलिक, कपिलदेव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें