फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, हवाई पट्टी पर हुआ जोरदार स्वागत

Wed, 31 May 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को मेरठ पहुंचे। जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य
आपको बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पूर्व वह दोपहर में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद वह सीधे आईआईएमटी कॉलेज मॉल रोड जाएंगे। जहां पर वह सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों और महानगर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत
इसके बाद वह सर्किट हाउस आएंगे, जहां लोक निर्माण, मनोरंजन कर, खाद्य प्रसंस्करण और सार्वजनिक उद्यम विभागों के अधिकारियों व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। जिसमें वह स्थानीय योजना के अनुसार कार्यक्रम तय करेंगे।

4 of 5
मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
सर्किट हाउस से शाम 7.30 बजे निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली रोड स्थित एक होटल जाएंगे और वहां से कार द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गृह मंत्री राजनाथ सिंह
इससे पहले सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मेरठ आये थे। उन्होंने कहा था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा। पाकिस्तान कश्मीर के साथ ही सीमा और देश के भीतर नापाक हरकतें कर रहा है। लेकिन उसके इरादों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इन तीन सालों में भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें