हिंदुस्तान की जमीन पर बाबरी मस्जिद का ढांचा कलंक है। वसीम रिजवी के इस बयान पर देवबंदी उलेमा आगबबूला हो गए हैं। उलेमा ने कहा कि वसीम रिजवी देश के सबसे बडे़ गद्दार और सबसे बडे़ दहशतगर्द हैं। सरकार को इस शख्स की जुबान पर लगाम लगानी चाहिए ताकि देश में अमन कायम रह सके।
शुक्रवार को ऑल इंडिया मिल्ली तंजीम अल फैज के अध्यक्ष मौलाना मुस्तफा ने कहा कि बाबरी मस्जिद को लेकर वसीम रिजवी जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं वो सरासर गलत है। ऐसा बयान कोई पागल आदमी ही दे सकता है।
उन्होंने कहा कि जिस आदमी के अंदर सूझबूझ और समझदारी बिल्कुल ही न हो ऐसा शख्स देश का गद्दार ही नहीं बल्कि देश का सबसे बड़ा दहशतगर्द है। मौलाना मुस्तफा ने कहा कि जो शख्स देश के माहौल को खराब करे, देश के अमन को बिगाड़ने की कोशिश करे, देश के बेशुमार लोगों के दिलों को ठेस पहुंचाए, किसी भी धर्म के मानने वालों को या किसी भी धर्म के धर्मस्थलों को बुरा कहे तो वो देश का सबसे बड़ा दहशतगर्द गद्दार है। उन्होंने कहा कि ऐसे शख्स के खिलाफ हुकूमतें हिंद को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और उनकी जुबान पर लगाम लगानी चाहिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/