फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद नुसरत जहां के नाम और दुर्गा पूजा करने पर देवबंदी उलमा भड़के, कहा- ये इस्लाम की तौहीन

Tue, 08 Oct 2019 02:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
1 of 7
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
देवबंदी उलमा ने बंगाली एक्ट्रेस सांसद नुसरत जहां के नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि वह हिंदुत्व अपना चुकी हैं तो फिर उन्हें नाम भी बदल लेना चाहिए।

मुस्लिम नाम के साथ वह इस्लाम की तौहीन कर रही हैं। गौरतलब है कि नुसरत जहां ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ हाल ही में बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। दुर्गा अष्टमी पर नुसरत अपने पति के साथ दुर्गा पूजा में शामिल हुईं-
विज्ञापन

2 of 7
Nusrat Jahan - फोटो : ANI
नवरात्र के दौरान सांसद नुसरत जहां ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की जिसमें वह दुर्गा पूजा के अवसर पर पति निखिल के साथ पारंपरिक परिधानों में पूजा-अर्चना करती दिखीं।
यहां उन्होंने नतमस्तक होकर दुर्गा मां की आराधना की और और मां का आशीर्वाद लिया।  
विज्ञापन

3 of 7
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
नुसरत ने नवदुर्गा की पूजा के दौरान पति के साथ मिलकर खूब डांस भी किया। नुसरत के डांस का वीडियो भी वायरल हो रहा है। तस्वीरों में नुसरत जहां बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान नुसरत भारतीय परिधान में नजर आईं ।

तस्वीरों में नुसरत लाल और पीले रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहने हुए हैं। साथ ही गोल्डन ज्वैलरी के साथ सिंदूर लगाया हुआ है। वहीं उनके पति निखिल जैन मरून रंग का कुर्ता पहने दिखे।

4 of 7
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
एक वीडियो में नुसरत डांस कर रही हैं और उनके पति ढोल बजा रहे हैं। वहीं एक और वीडियो में नुसरत खुद भी ढोल बजाती दिखीं। नुसरत के इस वीडियो को फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं।

वहीं उनके इस अंदाज से देवबंदी उलमा आगबबूला हो गए और उन्हें नाम बदलने की नसीहत दे डाली। 
विज्ञापन

5 of 7
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
नुसरत जहां के दुर्गा पूजा करने को लेकर सोमवार को इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के उपाध्यक्ष मौलाना मुफ़्ती असद कासमी ने कहा कि नुसरत जहां क्यों गैर मजहबी काम कर रही हैं।

इस्लाम में अल्लाह के सिवा किसी और की इबादत करना हराम है। अगर नुसरत जहां को गैर मजहबी काम करने हैं तो क्यों न वे अपना नाम बदल लें, इस तरह के अमल करने से वह इस्लाम और मुसलमानों की तौहीन कर रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा कि नुसरत जहां का यह अमल कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी वह गैर इस्लामी काम करती रही हैं। इसी अमल को दोहराते हुए उन्होंने इस बार भी नवदुर्गा की पूजा की है तो मैं समझता हूं कि इस तरह का अमल इस्लाम के अंदर बिल्कुल जायज नहीं है।

इस्लाम इस चीज की कतई इजाजत नहीं देता है कि अल्लाह के सिवा किसी और की इबादत की जाए। यह इस्लाम के अंदर सरासर हराम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : ANI
मुफ़्ती असद कासमी ने नुसरत जहां को नसीहत देते हुए कहा कि वह इस्लाम को नहीं मानतीं, उस पर अमल नहीं करतीं और सारे काम गैर इस्लामी कर रही हैं।

यहां तक कि उन्होंने शादी भी गैर मजहब में की है तो वह अपना नाम भी बदल लें ताकि उनके इस तरह के अमल से इस्लाम और मुसलमानों की तौहीन न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें