उन्होंने कहा कि यह लोग रोज कोई न कोई नया मुद्दा उठा कर सांप्रदायिक दंगे भड़काने चाहते हैं ताकि सत्ता पर काबिज रह सकें। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव सामने हैं जिसके चलते देश का माहौल खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं।
अमेरिका की एक रिपोर्ट में भी इसकी आशंका जताई गई है। भाजपा राम मंदिर के नाम पर वोट बैंक की राजनीति कर रही है यह देश की जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में जो टिप्पणी की है वो एकदम सही है, उसका सभी को स्वागत करना चाहिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/