फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंदी उलमा बोले- अयोध्या में अधिग्रहीत भूमि से मस्जिद के लिए दी जाए पांच एकड़ जमीन

Wed, 13 Nov 2019 01:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले में मुस्लिम पक्ष को मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन दिए जाने को लेकर उलमा ने मांग की है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 1991 में विवादित स्थल समेत जो 67 एकड़ जमीन अधिग्रहित की थी, उसी में से मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन दी जाए। 

विज्ञापन


मंगलवार को जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इसहाक गोरा ने कहा कि अगर कोर्ट के आदेश को मानते हुए सरकार हमें जमीन देना चाहती है तो 67 एकड़ अधिग्रहित जमीन में से ही देनी चाहिए। यदि 14 कोस से बाहर जमीन दी गई तो वह कभी स्वीकार नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: साक्षी महाराज बोले, सत्य साबित हुई राम मंदिर पर मेरी भविष्यवाणी, ओवैसी न करें गद्दारी की बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मनमाफिक पांच एकड़ जमीन चिह्नित होकर मिलेगी तो हम जरूर लेंगे। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो मुसलमान मस्जिद बनाने के लिए खुद जमीन खरीद सकते हैं। कहा कि अदालत या सरकार हमारी संवेदनाओं को कुछ हद तक शांत करना चाहती है तो पांच एकड़ जमीन अधिग्रहित इलाके में ही मिलनी चाहिए, क्योंकि कई कब्रिस्तान और दरगाह इसी इलाके में आते हैं। 

कारी इसहाक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूरे मुल्क में अमनो अमान कायम रहा यह बड़ी खुशी की बात है। इसी तरह सभी नागरिकों से हर तरह की नफरतों की दीवार को गिराकर हिंदुस्तान को मजबूत करने में जुट जाना चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें