जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के मुस्लिम महिलाओं के बिकनी पहनने वाले ट्वीट पर उलमा भड़क गए हैं। उनका कहना है कि महबूबा मुफ्ती ने जो कहा वो उनकी अपनी सोच है। इस्लाम और शरीयत मुस्लिम महिलाओं को इस तरह के पहनावे की इजाजत नहीं देता।
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के मुस्लिम महिलाओं के बिकनी पहनने वाले ट्वीट पर बहस शुरू हो गई है। उन्होंने ट्वीट किया है कि मुस्लिम महिला बिकनी पहने या बुर्किनी यह उसकी मर्जी है। यह उन्हें खुद तय करना होगा। महबूबा मुफ्ती के ट्वीट पर दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ कासमी ने कहा कि यह महबूबा की अपनी सोच है। लेकिन मुस्लिम महिलाओं के लिए बुर्का जरूरी है। बिकनी या कोई और पहनावे की इस्लाम और शरीयत कतई इजाजत नहीं देता।
उन्होंने कहा कि इस्लाम में औरत के लिए लिबास रखा गया है ताकि उससे उसका पूरा शरीर ढका रह सके। शरीयत में बिकनी पहनना जायज नहीं है और फिर इसी तरह का कोई और पहनावा पहनने की इस्लाम इजाजत नहीं देता।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/