फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री ने देवबंद में दिया भड़काऊ भाषण

Sat, 01 Dec 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सुरेंद्र जैन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बाद अब विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने दारुल उलूम देवबंद को लेकर विवादित बयान दिया है। शनिवार को देवबंद में शंखनाद जनसभा में सुरेंद्र जैन ने कहा कि आतंकी मसूद अजहर का संबंध देवबंद के दारुल उलूम से है। मैं दावा करता हूं, यदि किसी मौलवी में हिम्मत है, तो मुझसे आकर सबूत मांगे, तो बता दूंगा।       

विज्ञापन


शनिवार को देवबंद में विहिप और बजरंग दल की शंखनाद जनसभा में सुरेंद्र जैन ने कहा कि मसूद अजहर कहता है कि यदि राम मंदिर बनेगा तो काबुल से लेकर दिल्ली तक लाशें बिछा देंगे। मैं चुनौती देता हूं मसूद अजहर को अगर तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है, तो एक बार दिल्ली की तरफ मुंह करके देख लो। अब 1947 नहीं है, जब एक धमकी पर नेहरू जी झुक गए थे और उन्होंने भारत का विभाजन स्वीकार कर लिया था। आज मोदी और योगी हैं। उन्होंने कहा कि धमकियां देना बंद करें। यदि पूरी दुनिया एक हो जाए तो भी भव्य राम मंदिर को बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

उन्होंने कहा कि 1528 में जिस दिन बाबर ने राम मंदिर तुड़वाया था, उसी दिन से हिंदू संघर्ष कर रहा है। जिस दिन मंदिर तोड़ा था उसी दिन वहां पर लाखों हिंदुओं का बलिदान हुआ था। उन्होंने कहा कि यदि सोमनाथ की तरह उस समय अयोध्या में मंदिर बन जाता तो समाज में उग्रवाद और आतंकवाद नहीं होता और कोई जिहाद नहीं करता, यह दारुल उलूम भी नहीं होता। अगर होता तो पूरे देश के अंदर रामराज होता। कोई आतंकवादी तैयार नहीं करता, कोई भी वंदेमातरम् और भारत माता की जय बोलने का विरोध नहीं करता। सब एक भारत माता के सुपुत्र होते।

विज्ञापन

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सऊदी अरब और पाकिस्तान से दारुल उलूम को आर्थिक सहायता दी जाती है। उनकी केंद्र सरकार से मांग है कि विदेश से मिलने वाली मदद की जांच की जाए। क्योंकि जो पैसा विदेशों से आता है, वह राष्ट्र विरोधी तैयार करने में इस्तेमाल किया जाता है। इस दौरान उन्होंने दारुल उलूम को लेकर भड़काऊ नारा भी लगवाया।  

कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। दिल्ली में होने वाली धर्म सभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता जुटेंगे और केंद्र सरकार से मंदिर निर्माण की मांग की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपाल सिंह और संचालन विकास त्यागी ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टर राजकुमार रावत, जिलाध्यक्ष मांगेराम, नवाब सिंह, शिवकुमार गौड़, श्यामवीर त्यागी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, पंकज त्यागी, हरीश शर्मा, आशीष रोड, नेपाल सिंह, विवेक त्यागी, आशुतोष गुप्ता, डाक्टर पवन सिंह, राजवीर सिंह और गजराज राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर और गुजरात की याद भी दिलाई  
विहिप के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश में पांच साल में 65 आतंकवादी पकड़े गए हैं, उनका संबंध दारुल उलूम के साथ। इसलिए बार-बार धमकी दी जा रही है, लेकिन हिंदू समाज का सामर्थ्य बार-बार सामने आ रहा है। जिसे गुजरात में भी देखा और मुजफ्फरनगर में भी देखा। मुझे लगता है कि अब इन्हें धमकी देना बंद करना चाहिए। क्योंकि हिंदू विजय पथ की ओर चल पड़ा है। हिंदू ताकत बनकर रहेगा। राम मंदिर निर्माण के सवाल पर सुरेंद्र जैन ने कहा कि इनके संस्थापक (दारुल उलूम) के गुरु वहाबी संप्रदाय के संचालक थे और वहाबी आतंकवाद का जनक है। इसलिए साफ शब्दों में कहता कि हूं यहां से आतंकवादी पकड़े जाते हैं, आखिर क्यों? इसलिए सफाई नहीं चाहिए, उनकी जांच सरकारी जांच एजेंसी कर रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें