जबरन दुकानें बंद कराने पर 12 के खिलाफ रिपोर्ट
कोतवाली पुलिस ने जबरन दुकानें बंद कराने के आरोप में 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी के विरोध में जबरन दुकानें बंद कराने के आरोप में पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला मनिहारान निवासी आदिल पुत्र हारून नबी, आसिफ नबी पुत्र आलेनबी, मुजम्मिल पुत्र डामल उर्फ असलम, अजीम मलिक पुत्र यासीन, छोटा पुत्र यासीन, कमरुज्जमा पुत्र जाहिद, मोहल्ला गाड़ान निवासी मुनफैद पुत्र फूजा, बबलू पुत्र मालिक, महमूद उर्फ एमडी, मोहल्ला महाजनान निवासी फैसल मलिक पुत्र फरमान, मोहल्ला शहरी दरवाजा निवासी कलीम पुत्र शकील पीरजी समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
यह भी पढ़ें: देवबंद में दिनभर ऐसा रहा बंद का असर, धरने पर डटीं हुई हैं मुस्लिम महिलाएं, देखें तस्वीरें
पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग इकट्ठे होकर जबरदस्ती बाजार में दुकानें बंद करा रहे थे। पुलिस के रोकने के बाद भी नहीं रुके। जब इन लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया, तो मौके से फरार हो गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/