फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: दिल्ली दूतावास भेजे गए दारुल उलूम में रुके नौ अफगानी छात्र, परीक्षाएं स्थगित होने पर लाॅकडाउन में फंसे थे

Fri, 17 Apr 2020 06:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में लॉकडाउन के चलते दारुल उलूम में रुके नौ अफगानी छात्रों को शुक्रवार को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दिल्ली स्थित अफगानिस्तान दूतावास भेज दिया गया। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस के चलते देश में घोषित किए गए लॉकडाउन के चलते इस वर्ष दारुल उलूम में परीक्षाएं स्थगित कर कर दी गई थीं। जिसकी वजह से संस्था में पढऩे वाले नौ अफगानी छात्र यहीं पर रुके हुए थे। उनकी वीजा अवधि भी पूर्ण होने का समय करीब था।

गुरूवार को  देर रात सीएचसी में थर्मल स्क्रीनिंग हुई जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए। संस्था ने सभी छात्रों के स्वस्थ होने का सार्टिफिकेट प्राप्त किया और तीन गाडियों से उन्हें दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


संस्था के तंजीम-ओ-तरक्की विभाग के उप प्रभारी अशरफ उस्मानी ने बताया कि अफगानिस्तान के नौ तलबा को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दिल्ली स्थित अफगानिस्तान दूतावास भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें