फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घना कोहरे और सर्दी से जनजीवन हुआ बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही कोहरे की चादर छाई रहने के कारण दृश्यता लगभग शून्य रही। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शहर में अधिकतर क्षेत्रों में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। शनिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मेरठ में एक्यूआई 328 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक साफ दिखाई दे रहा है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह और देर रात सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि आवश्यक कार्यों से निकलने वाले लोग भी पूरी तरह सर्दी से बचाव के इंतजामों में नजर आए। कोहरे के कारण कई जगह वाहन रेंगते हुए चले और हादसों की आशंका बनी रही। बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है, जिससे आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है।
बढ़ती ठंड को देखते हुए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। वहीं प्रशासन ने भी सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। शनिवार की सुबह इतनी ज्यादा ठंड थी कि हाल बेहाल था। दिल्ली देहरादून हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और 12 बजे तक भी कोहरा दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

-
कम नहीं हो रहा प्रदूषण
प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। मेरठ में एक्यूआई 300 से नीचे नहीं आ रहा है। शनिवार को मेरठ एक्यूआई 328 रहा। शहर के अंदर गंगानगर में 258, जयभीम नगर 378, पल्लवपुरम 347, दिल्ली रोड 320, बेगमपुल 340 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें