मवाना। गांव खेड़ी मनिहार में एक बंद मकान से चोरों ने नकदी-आभूषण चोरी कर लिए। गांव निवासी योगेंद्र ने थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया है कि 23 दिसंबर को वह अपने पुत्र विनय के पास मेरठ गया था। 26 दिसंबर को जब वापस आया तो पाया कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो छत पर बने कमरों के भी ताले टूटे थे। सारा समान बिखरा पड़ा था। कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला भी टूटा था और उसमें रखे दो सोने की अंगूठी, सोने की चैन, तीन जोडी पाजेब, एक जोड़ी कानों के सोने के टाॅप्स, कुछ रुपये अज्ञात ने चोरी कर लिए। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद