इन इलाकों में मिले 29 मरीज, 499 हो चुके हैं ठीक
रविवार को नए मरीज दौराला, रजपुरा, माछरा, सरूरपुर, जयभीमनगर, लल्लापुरा, मकबरा डिग्गी, कंकरखेड़ा, मलियाना, नंगला बट्टू और पुलिस लाइन में 29 मरीज मिले हैं। मलेरिया विभाग की टीम के घर-घर किए जा रहे सर्वे अभियान में फाजिलपुर, साबुन गोदाम और कंकरखेड़ा के चार घरों में लार्वा मिला है, इन्हें नोटिस दिए गए हैं। अब तक 582 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। जिले में इस सीजन में अब तक डेगू के 499 मरीज ठीक हो चुके हैं।
4899 सैंपलों की जांच, कोरोना का कोई नया मरीज नहीं
जिले में रविवार को 4899 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। आठ सक्रिय केस हो गए हैं, जिनमें से पांच अस्पताल में भर्ती हैं और तीन होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक कोरोना के 66021 लोग मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी: पापा मेरे पास आ जाओ...और 20 मिनट बाद ही लगा ली फांसी, मरने से पहले जेई ने तीन घंटे तक पिता और परिवार से की बात
कोरोना टीकाकरण: समय पूरा, फिर भी 316330 ने नहीं लगवाई दूसरी डोज
दूसरी डोज लगवाने का समय पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी 316330 लोग ऐसे हैं जिन्होंने दूसरा टीका नहीं लगवाया है। दोनों डोज लगने के बाद ही टीकाकरण को पूर्ण माना जाता है। 64267 को कोवैक्सिन और 252063 को कोविशील्ड लगनी है। हालांकि कोरोना टीकाकरण में दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या जिले में सात लाख के पार पहुंच गई है।
अब तक 7 लाख 57 हजार 733 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं, यानी उनका टीकाकरण पूरा हो चुका है। पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 16 लाख 92 हजार 249 है। वहीं, सोमवार को 126 बूथों पर 60 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य बढ़ाया गया है, पहले 96 बूथों पर 25 हजार 650 लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।