तीन महीने से चल रही थी कलह
विवेचक इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार के मुताबिक रामकिशन बंसल ने पूछताछ में बताया कि पिंकी बच्ची को लेकर घर से चली जाती थी, जिसको लेकर अमित से अक्सर उसका झगड़ा हो जाता था। तीन महीने से घर में विवाद ज्यादा बढ़ रहा था, जिसके चलते अमित ने खुदकुशी की है। रामकिशन ने आरोप लगाया कि अमित की मौत की जिम्मेदार पिंकी है।
विवेचक ने अमित की खुदकुशी का कारण परिवार की कलह व पिंकी पर जानलेवा हमले का आरोपी रामकिशन को बनाकर विवेचना का पर्चा काट दिया है।वहीं इस पूरे मामले की इकलौती प्रत्यक्षदर्शी पिंकी ने रविवार को नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि अमित और पिंकी के मोबाइल की सीडीआर निकाली, लेकिन उसमें दंपती के बीच तीसरा शख्स नहीं मिला है। अमित के मोबाइल में गहरा राज मिल सकता है। अभी उसका लॉक नहीं खुला है। मोबाइल की जांच के बाद आगे की बात सामने आएगी।