फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फलावदा पुलिस के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। फलावदा थाने की पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने बुधवार को हंगामा कर दिया। आरोप था कि थाना पुलिस उनके बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही जेल भेजने का डर दिखाकर समझौते का दबाव बना रही है। एसपी देहात ने इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

फलावदा के गडीना गांव की काफी संख्या में महिलाएं और लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे। आकाश कुमार ने बताया कि आठ नवंबर को गांव के ही मोहित पक्ष के लोगोें ने जानलेवा हमला किया था। हमले में उसके भाई गौरव को गंभीर चोटें आईं, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मोहित व बिट्टू को गिरफ्तार कर किया था। अब जबरन समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि यह पूरा हमला सोची समझी साजिश के तहत चुनावी रंजिश में किया गया था। पुलिस से शिकायत की जाती है तो पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाए उनके घरों पर ही दबिश देती है और डराती धमकाती है।
ग्रामीणों ने जबरन एसएसपी ऑफिस में घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोक दिया। महिलाओं की नोकझोंक होने लगी। सीओ किठौर प्रमोद कुमार और फिर एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्र ने नाराज ग्रामीणों से बात कर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें