फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टंकी से अटौरा को पानी आपूर्ति नहीं किए जाने की मांग

विज्ञापन
गांव की टंकी से अन्य गांव को पानी नहीं देने के संबंध में गांव सांधन के लोग एस डी एम को ज्ञापन द
विज्ञापन
मवाना। गांव सांधन के ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर उनके गांव की पानी की टंकी से अटौरा गांव में पानी आपूर्ति नहीं किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान योगेंद्र कुमार व ग्रामीण ऋषिपाल, कंवरपाल, संदीप देशवाल, संजीव कुमार, प्रदीप, संतरपाल, अरुण आदि ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत सांधन में बनी पानी की टंकी का पानी गांव अटौरा में नहीं जाना चाहिए। क्योंकि वर्तमान में गांव का वाटर लेबल काफी कम है। जबकि अटौरा का जल स्तर सांधन की अपेक्षा काफी अच्छा है। भविष्य में ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अटौरा को गांव से पानी की आपूर्ति न की जाए। गांव अटौरा में अलग से पानी की टंकी का निर्माण कराया जाए। यह फैसला सभी ग्रामीणों की सहमति से लिया गया। अटौरा के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन का कार्य तत्काल रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें