फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना-मेरठ मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसें चलवाने की मांग

Fri, 20 Feb 2026 07:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसें बंद होने से परेशान छात्रों ने पूर्व विधायक से मिलकर बताई समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ और सरधना के बीच सरकारी बसों के संचालन बंद होने के कारण छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए छात्रों ने पूर्व विधायक संगीत सोम के नाम उनके कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने मेरठ-सरधना मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मांग की है।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि वे मेरठ में बीए की पढ़ाई कर रहे हैं और पहले सरकारी बसों के माध्यम से समय पर कॉलेज पहुंच जाते थे, लेकिन हाल ही में सरकारी बसों का संचालन बंद हो जाने से उन्हें असुविधा हो रही है। निजी डग्गामार बसें तब ही चलती हैं जब वे पूरी तरह से भर जाती हैं, जिससे छात्रों को देर से कॉलेज पहुंचना पड़ता है। इस कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि देर से कॉलेज पहुंचने की वजह से उन्हें कॉलेज प्रशासन की नाराजगी का सामना करना पड़ता है, उपस्थिति की समस्या होती है। छात्रों ने मांग की है कि उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए मेरठ से सरधना के बीच सरकारी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन फिर से शुरू किया जाए। ज्ञापन देने वालों में नितिन, पिंटू, अद्भुत, शिवम, आकाश कुमार, अंशुल, चिंटू शिवम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें