मेरठ। थाना लालकुर्ती क्षेत्र की सब्जी मंडी में सोमवार को अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओें ने प्रदर्शन किया। उन्होंने हनुमान मंदिर के पास खुलीं मीट की दुकानाें पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया कि कि मंदिर से करीब 20 मीटर दूर सड़क के पार मीट की अवैध दुकानें चल रही हैं। इससे हिन्दू आस्थाओं को गहरा आघात पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। मंदिर स्थल से 100 मीटर के दायरे में मीट या मदिरा बिक्री पर रोक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन दुकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर मेरठ कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस मौके पर जयनाथ, मनोज उपाध्याय, ऋषिराज शर्मा, कविता आचार्य, नरेंद्र कुमार, अलका और नैना, सूरज, सुमन आहूजा, शिवा, अमरजीत और नरेश आशिवाल मौजूद रहे।
-