फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव माहेश्वरी खुर्द से शाहजहांपुर तक रोडवेज की बस चलाने की मांग

Tue, 24 Jun 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। चिलकाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गांव माहेश्वरी खुर्द से शाहजहांपुर तक रोडवेज की छोटी बसें चलाने की मांग की है। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने भी प्रधानों की मांग का समर्थन करते हुए परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

गांव भोजपुर तगा के प्रधान सुरेश कुमार, प्रधान बड़गांव सुमन, प्रधान फिरोजाबाद महताब, प्रधान बिजोपुरा मीरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कांबोज, बूथ अध्यक्ष रामकला, प्रधान अब्बासी, राजबीर सिंह, इंद्रपाल सैनी, बदरे आलम आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
पत्र में बताया कि बेहट रोड के गांव माहेश्वरी खुर्द से लेकर बिजोपुरा, भोजपुर, बड़गांव, गुमटी, मलकपुर, फिरोजाबाद, चिलकाना होते हुए दुमझेडा, बैंगनी, चौरीमंडी, हैदरपुर से शाहजहांपुर तक मार्ग की लंबाई 45 किलोमीटर है। इस पर आवागमन के लिए कोई साधन नहीं है। लोगों को पैदल अथवा अपने साधन से ही इस मार्ग आना जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इन सभी गांवों से स्कूली बच्चे भी चिलकाना तथा अन्य स्थानों पर पढ़ने के लिए जाते हैं। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखकर स्थानीय लोगों की समस्या से अवगत कराया है। परिवहन मंत्री से इस मार्ग पर पांच छोटी रोडवेज बसों को संचालित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें