फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जाम की समस्या से निजात दिलाने व ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने की मांग

विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल  का प्रति​निधि मंडल थाना समाधान दिवस में थाना प्रभारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल ने थाना दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित पत्र थाना प्रभारी को सौंपकर नगर में यातायात व्यवस्था में सुधार एवं ई-रिक्शा संचालन के सुव्यवस्थित प्रबंधन की मांग की।
विज्ञापन

पत्र में बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में वर्तमान समय में यातायात जाम की समस्या अत्यंत गंभीर रूप धारण करती जा रही है। नगर के प्रमुख चौराहों, संपर्क मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं आपातकालीन सेवाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के प्रमुख कारणों में ई-रिक्शाओं का अनियंत्रित एवं अव्यवस्थित संचालन शामिल है। ई-रिक्शा के बेहतर संचालन के लिए नगर में निर्धारित रूट तय किए जाने, संचालित अवैध एवं बिना पंजीकरण के ई-रिक्शाओं की नियमित जांच कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की। नाबालिग बच्चों द्वारा ई-रिक्शा चलाने की बढ़ती घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने, प्रमुख जाम स्थलों पर यातायात पुलिस या होमगार्ड की नियमित तैनाती करने की मांग की। इस मौके पर शैवाल दुबलिश, नदीम, रिहान, विपिन कुमार, विनोद सैनी राजबीर चौधरी, मांगेराम मित्तल, अंकित जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें