फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: काॅलेज गेट के सामने खोदे गए अवैध नाले को बंद कराने की मांग

विज्ञापन
जवाहर इंटर कालेज मवाना खुर्द के कक्ष पर गिरा पेड। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। जवाहर इंटर कॉलेज मवाना खुर्द के प्रधानाचार्य ने एसडीएम को पत्र देकर कॉलेज के गेट के सामने अवैध रूप से खोदे गए नाले को बंद कराने की मांग की है। वहीं बुधवार की शाम खेल के मैदान में खड़ा यूकेलिप्टिस का पेड़ कॉलेज के कक्ष की छत पर गिर गया। इससे कक्ष का शेड क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रधानाचार्य केपी सिंह ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए पत्र में बताया कि विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने एवं दीवार के समीप तीन फीट गहरा अवैध नाला कुछ लोगों ने खोद दिया है। इस नाले के कारण गांव का गंदा पानी क्रीड़ा स्थल पर भर गया क्योंकि आगे पानी की कोई निकासी नहीं है। क्रीड़ा स्थल में खड़े 30 वर्ष पुराने यूकेलिप्टिस के बहुत लंबे पेड़ खड़े हैं। जिनकी जड़ें गंदा पानी भरा रहने के कारण गल सड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय के कक्ष की छत के ऊपर एक पेड़ गिर गया। इससे कक्ष को बहुत अधिक हानि हुई है। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय विद्यालय का अवकाश हो चुका था। अवैध नाले को अतिशीघ्र हटवाने की मांग की है।

जवाहर इंटर कालेज मवाना खुर्द के कक्ष पर गिरा पेड। (स्त्रोत कालेज) मवाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें