फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोहम्मदपुर का नाम गोविंदगढ़ करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म रक्षा सेवा सत्संग मंडल ने सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। धर्म रक्षा सेवा सत्संग मंडल के संयोजक और पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम उपाध्याय ने एसडीएम को मोहम्मदपुर दौराला स्थित सिखों के गांव गोविंदगढ़ नामकरण की अनुमति देने के लिए ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि दौराला क्षेत्र का गांव मोहम्मदपुर पूरी तरह हिंदू और सिख परिवारों का है, यहां कोई मुस्लिम परिवार नहीं है। गांव में एक गुरुद्वारा के साथ भूमिया माता और खेड़ा देवता के मंदिर भी मौजूद हैं। ग्रामीणों की ओर से यह भावनात्मक आग्रह किया गया है कि इस गांव को गोविंदगढ़ नाम दिया जाए। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने पत्र में उल्लेख किया कि यह मांग पहले भी कई बार प्रशासन को अवगत कराई जा चुकी है और अब पुनः औपचारिक प्रार्थना पत्र के माध्यम से अनुमोदन की गुहार लगाई जा रही है। धर्म रक्षा सेवा सत्संग मंडल के अन्य पदाधिकारी जसबीर सिंह, मुन्नी देव प्रधान, विपिन चौधरी और गिरीश प्रधान ज्ञापन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें