सरधना। वेश बदलकर भीख मांग रहे युवक को लेकर तहसील में ज्ञापन देते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। सं
सरधना। वेश बदलकर भीख मांगने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के जिला अध्यक्ष आदेश चौधरी ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के कुछ लोग साधु का वेश धारण कर हिंदू परिवारों से भिक्षा मांगते हैं और मौका मिलते ही गंभीर घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में सरधना में साधु वेश में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया है।
सचिन गुप्ता और अंकित शर्मा ने कहा कि ऐसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ती हैं और किसी बड़े खतरे का कारण बन सकती हैं। संगठन ने नगर में रह रहे अवैध बाहरी लोगों की जांच की मांग करते हुए कहा कि रोहिंग्या व बांग्लादेशी परिवारों को चिह्नित कर नगर से बाहर किया जाए। ज्ञापन देने वालों में दिव्यांशु शर्मा, जयभगवान तोमर, रोहित त्यागी, राजकुमार त्यागी, देवेंद्र सैनी, जॉनी तालियान आदि शामिल रहे।