फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू भानु की बैठक में तहसीलदार से विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग

विज्ञापन
भाकियू (भानु) के कार्यकर्ता तहसीलदार को समस्याओं से अवगत कराते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। तहसील में क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के साथ बैठक आयोजित की। जिसमें परीक्षितगढ़ के मोहल्ला राजा दरबार में टावर निर्माण को लेकर बढ़ते विवाद व कस्बे के लोगों द्वारा टावर लगाने का विरोध किया गया। तहसीलदार को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की।



बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर सड़कों की मरम्मत, नालियों की नियमित सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, विद्युत आपूर्ति में सुधार आदि समस्याओं से तहसीलदार निरंकार सिंह को अवगत कराया। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार की जांच की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




खाद बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाने और सिंचाई हेतु नहरों में नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई, शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने, जर्जर स्कूल भवनों के सुधार, छात्रों के लिए शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की। तहसीलदार ने सभी समस्याओं सुना एवं संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश देने का आश्वासन दिया। बैठक में पुनीत त्यागी जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष (युवा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश अमित त्यागी, हिमांशु, अंकुर, नकुल, सुशांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें