मेरठ। माहेश्वरी युवा संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव मंगलवार को कन्हैया लाल धर्मशाला में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी पंकज गांधी के निर्देशन में सौरभ चांडक को अध्यक्ष और राजीव मूंदड़ा को महामंत्री चुना गया। यह चयन सत्र 2026-29 के लिए किया गया है। चुनाव में मुख्य रूप से आदित्य शारदा, गौरव, राजीव राठी, कमल, आशीष, चेतन आदि लोग उपस्थित रहे।