फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना विधानसभा में बूथों के पुनर्गठन की मांग, भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम को भेजी आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- औरंगनगर रार्धना, गुडंब, सकौती, दौराला और सरधना के मतदान केंद्रों में बदलाव का प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के बूथों के पुनर्गठन और मतदान केंद्रों में बदलाव को लेकर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी को पत्र भेजकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में मतदान केंद्रों को मतदाताओं की सुविधा के अनुसार पुनर्गठित करने की मांग की है। पत्र में मतदान केंद्रों की दूरी, भवनों की स्थिति और मतदाताओं को राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने में होने वाली परेशानी का हवाला दिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने पत्र में कहा कि विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 15, 16 और 17 औरंगनगर रार्धना के उच्च प्राथमिक विद्यालय में संचालित हैं। कोरोना काल में इन मतदान केंद्रों को स्थानांतरित किया गया था। पहले यह जवाहर इंटर कॉलेज, औरंगनगर रार्धना में संचालित होते थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने के कारण मतदान के दौरान परेशानी हो सकती है। इन तीनों बूथों को जवाहर इंटर कॉलेज में स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के गांव गुडंब का बूथ नंबर 361 प्राथमिक विद्यालय बुनियादपुरा के कक्ष संख्या एक में संचालित है। बूथ को पुनः प्राथमिक विद्यालय गुडंब में स्थापित करने की मांग की है।
सकौती गांव में कन्या पाठशाला और प्राथमिक विद्यालय में संचालित होने वाले मतदान केंद्रों को हितकारी किसान इंटर कॉलेज में स्थानांतरित किया गया था। अब दोनों पुराने स्थानों पर नए भवन बन चुके हैं। ऐसे में संबंधित बूथों को प्राथमिक विद्यालय और कन्या पाठशाला सकौती के नए भवनों में संचालित कराने की मांग की है।
नगर पंचायत दौराला में बूथ संख्या 223 में शामिल डीलक्स कॉलोनी और बूथ संख्या 226 में शामिल डीएसटी कॉलोनी तथा आदर्श कॉलोनी के मतदाताओं को गल्लू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 233 में शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन

सरधना के मोहल्ला बूढ़ा बाबू और गुजरान के मतदाताओं की सुविधा का मुद्दा भी उठाया है। बूथ संख्या 48 और 49 खंड विकास कार्यालय के कक्ष संख्या तीन और चार में संचालित हैं, जो संबंधित मोहल्लों से दूर पड़ते हैं। उन्होंने इन दोनों बूथों को मोहल्ला बूढ़ा बाबू स्थित सौरभ सागर संत निकेतन में पुनर्गठित करने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने आपत्ति के संबंध में तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें