फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए मंडलीय टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
- एथलेटिक्स और हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी में किया जा रहा है। इसे लेकर बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल कराया गया। इसमें मेरठ मंडल की टीम चयनित की गई। एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी ने बताया कि चयनित टीम में 100 मीटर दौड़ के लिए भुवनेश गिरी, 200 मीटर दौड़ के लिए अयाज अहमद, ऊंची कूद के लिए निखिल दूबे, डिस्कस थ्रो के लिए प्रतीक शर्मा, 800 मीटर दौड़ के लिए अमान रिजवान, शॉटपुट के लिए रजत मावी, मोहम्मद अनस, 200 मीटर दौड़ के लिए हंशिक शर्मा, लंबी कूद के लिए शक्ति और 400 मीटर दौड़ के लिए यश कश्यप का चयन किया गया। टीम के चयन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने भी सभी को बधाई दी।
विज्ञापन


जिला स्तरीय ट्रायल में पहुंचे खिलाड़ी
प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 7 नवंबर तक आजमगढ़ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में काफी कम संख्या में खिलाड़ी पहुंचे। जिला हैंडबाल संघ के सदस्य व जिला ओलंपिक संघ के सचिव प्रेम कुमार ने बताया कि 31 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से मंडल के ट्रायल आयोजित होंगे। ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की टीम घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें