संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग के लिए सोमवार को अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में केंद्र सरकार द्वारा हाईकोर्ट बेंच के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए 4 अगस्त को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
सरधना बार एसोसिएशन सहित अन्य अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को मंजूरी नहीं दी गई तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
धरने का नेतृत्व सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह त्यागी ने किया। इस मौके पर महामंत्री मोहित शर्मा, सत्यवीर सिंह चांदना, मलखान सिंह सैनी, अशोक त्यागी, विश्वेश कौशिक, जितेंद्र पांचाल, मोहन सिंह, डॉ. रविंद्र सिंह, नितिन चांदना, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सिंह सैनी अधिवक्ता मौजूद रहे।