माछरा स्थित जाहरवीर गोगाजी महाराज मंदिर पर श्रद्धालुगण प्रसाद चढाने पहुंचे। स्त्रोत:- संवाद
माछरा। ब्लॉक कार्यालय माछरा के निकट स्थित जाहरवीर गोगा महाराज की माढ़ी पर दशमी के दिन श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। मेले में बच्चों ने झूले पर झूलकर आनंद लिया इसके साथ ही मंदिर में भी प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। रागनी, भजन कीर्तन का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। कमेटी के लोगों ने बताया कि सोमवार को मेले का समापन हो गया।