फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की मौत के मामले में आर्थिक मदद की मांग

विज्ञापन
सरधना। गांव गढ़ी दबथुवा में मजदूर की मौत के बाद परिजनों से मिलते भाकियू क्रांतिकारी के पदा​​धिक
विज्ञापन
सरधना। गांव गढ़ी दबथुआ में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। घटना के संबंध में भाकियू क्रांतिकारी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा, राष्ट्रीय सचिव भूमेश सोम व प्रशांत तोमर ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को गुड्डू की मौत पर सांत्वना दी और ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता दुर्गेश जायसवाल से वार्ता कर पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग रखी। घटना के बाद ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने और लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल विभागीय स्तर पर जांच जारी है। अधिशासी अभियंता ने पांच लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने का आश्वासन दिया और कहा कि यह सहायता राशि अगले 10 दिनों के भीतर पीड़ित परिवार को प्रदान कर दी जाएगी। राजीव राणा ने कहा कि संगठन हमेशा गरीब, पीड़ित, शोषित और वंचित वर्ग के साथ खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा। इस दौरान संगीत सिंह सोम, मोहित तोमर, निखिल, बॉबी, राहुल, संजय, रवि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें